बरेली में 122 नए आंगनबाड़ी केंद्र का होगा निर्माण, 14.64 करोड़ का बजट मिला
Bareily News - हिन्दुस्तान के 'बोले बरेली अभियान' के तहत जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति पर ध्यान देने के बाद, प्रशासन ने 122 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 14.64 करोड़ का बजट स्वीकृत...

हिन्दुस्तान ने ‘बोले बरेली अभियान के तहत 29 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की हकीकत दिखाई थी। खबर का संज्ञान प्रशासन ने अलग-अलग ग्राम पंचायतों में 122 आंगनबाड़ी केंद्रों के निमार्ण को मंजूरी दे दी। 14.64 करोड़ के बजट को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी गई। ग्राम पंचायतों को छह महीने में आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्माण पूरा कराना होगा। बरेली में 5457 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाता है। इसके बावजूद जिले के ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत अच्छी नहीं है। हिन्दुस्तान ने बोले बरेली अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्कर की परेशानियों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाया। जर्जर केंद्रों की तस्वीर भी बताई, जहां न बच्चों के लिए टॉयलेट की सुविधा है और न ही किचिन की। बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर भी नहीं हैं। हिन्दुस्तान के अभियान का असर हुआ। प्रशासन के निर्देश पर एक सेंटर के निर्माण पर करीब 12 लाख की रकम खर्च होगी। दो लाख आईसीडीसी देगा, जबकि दो लाख की रकम पंचायती राज विभाग खर्च करेगा। 8 लाख रुपए मनरेगा से खर्च किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम पंचातयों को दी गई है। ग्राम पंचायत पर बिल्डिंग की गुणवत्ता बरकरार रखने की जिम्मेदारी भी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।