Controversy Erupts Over Paid Toilet Access at Bareilly Junction शौचालय में जाने पर पैसे मांगे, हंगामा, दो यात्रियों ने की शिकायत, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsControversy Erupts Over Paid Toilet Access at Bareilly Junction

शौचालय में जाने पर पैसे मांगे, हंगामा, दो यात्रियों ने की शिकायत

Bareily News - बरेली जंक्शन पर पे एंड यूज वेटिंग हाल में शौचालय के लिए अलग से पैसे मांगने पर हंगामा हुआ। एक महिला और बच्चे को टॉयलेट जाने से रोका गया, जिसके चलते यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से लिखित शिकायत की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 23 March 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
शौचालय में जाने पर पैसे मांगे, हंगामा, दो यात्रियों ने की शिकायत

जंक्शन पर पे एंड यूज वेटिंग हाल में शौचालय के अलग से पैसे मांगने पर हंगामा हो गया। दो यात्रियों को शौचालय जाने से रोक दिया गया। एक महिला और बच्चे को भी शौचालय गेट पर रोका। जिसमें एक यात्री ने स्टेशन मास्टर आफिस में लिखित शिकायत की है। हालांकि प्लेटफार्मोँ पर भी शौचालय बने हैं। यात्रियों का कहना है, यात्रियों से कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार किया। मामले की जांच कर कार्रवाई हो। बरेली जंक्शन पर स्टेशन मास्टर आफिस के पास ही पे एंड यूज वेटिंग हाल है। यहां 30 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज लगता है। रविवार को करीब 11 बजे का समय था। एक बच्चे और महिला यात्री को टॉयलेट लगी। परिवार वेटिंग हाल पहुंच गया। जैसे ही शौचालय की ओर मां-बेटे बढ़े, वहां दौड़कर कर्मचारी ने महिला यात्री को रोक दिया। कहा, आप ने चार्ज नहीं दिया। पहले टॉयलेट जाने की काउंटर से स्लिप लेकर आओ। महिला यात्री भड़क गई। वहां हंगामा हो गया। महिला के साथ पुरुष यात्री ने आकर लिखित शिकायत स्टेशन मास्टर से की। यह मामला अभी सुलझा नहीं। इतनी देर में दूसरे यात्री का शौचालय को लेकर विवाद हो गया। उसने भी आकर स्टेशन मास्टर आफिस में शिकायत की। दोनों यात्री शिकायत करके त्रिवेणी एक्सप्रेस से रवाना हो गये। सीएमआई मोहम्मद इमरान का कहना है, नि:शुल्क शौचालय प्लेटफार्मों पर बने हैं। यात्री जब वेंडरों या रेल कर्मियों से शौचालय के बारे में पूछते हैं,तो वेटिंग हाल की ओर ईशारा कर दिया जाता है। अब वेटिंग पे एंड यूज है। निजी एजेंसी का टेंडर है। यहां पैसा देकर ही एंट्री मिलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।