अगलगी में पशुपालक को लाख से अधिक की क्षति
अगलगी में पशुपालक को लाख से अधिक की क्षति
बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड के खुटहा डीह स्थित एक गोहाल (गौशाला) में बुधवार को आग लग गई। जिससे एक गाय समेत पशुपालक किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनकी पहचान स्थानीय निवासी 70 वर्षीय भोला सिंह के रूप में हुई। जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी अनुसार घर के ही आगे फुस के बने गौशाला में बैठे किसान ने देखा की पूरा गौशाला आज की लपटों से धधक रहा है। इस बीच उन्होंने गाय को बचाने की कोशिश की, हालांकि जख्मी अवस्था में गाय खुद ही खुट्टा तोड़ कर मौके से भाग खड़ी हुई।
इस बीच वृद्ध पशुपालक भी झुलस गए। घटना की सूचना और शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी और झुलसे पशुपालक को इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया। स्थानीय वार्ड प्रतिनिधि बंटी कुमार ने बताया कि गोहाल में रहे गेहूं, सरसों, मकई, केराव, भूसा, चौकी, पंखा आदि जलकर बर्बाद हो गए। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों तथा दमकल विभाग के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोहाल के अंदर रहे सारे सामान जलकर राख हो गए थे। पीड़ित परिवार की ने बताया कि इस आगजनी में एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। पीड़ित परिजनों द्वारा घटना की सूचना थाना और अंचलाधिकारी को दिए जाने की जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।