कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि
Bareily News - कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने बताया कि राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान...

कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की अवस्था में युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया। देश में पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण भी राजीव गांधी ने किया था। उन्होंने युवाओं के हाथ में मोबाइल, कंप्यूटर, पंचायतीराज कानून लाकर पंचायतों को मजबूत किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू वाल्मीकि, रियाजुल पधान, ओंकार मौर्य, लोकपाल सागर, सभासद मुस्तकीम अली, सनाब्बर खान, वसीम खलीफा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।