Divine Bhagwat Katha Celebrating Lord Krishna s Birth at Anand Ashram श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सुनाया प्रसंग, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsDivine Bhagwat Katha Celebrating Lord Krishna s Birth at Anand Ashram

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सुनाया प्रसंग

Bareily News - आनंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यास आचार्य संजीव कृष्ण ने श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि कलयुग में श्रीमद्भागवत का श्रवण महत्वपूर्ण है। श्रद्धालुओं ने नंद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 25 May 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सुनाया प्रसंग

आनंद आश्रम में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यास आचार्य संजीव कृष्ण ने श्री कृष्ण जन्म का मनमोहक प्रसंग सुनाया। बताया कि कलयुग में श्रीमद्भागवत का श्रवण कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। श्रीमद्भागवत दिव्या कल्पतरु है यह अर्थ धर्म काम के साथ-साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद प्रदान करता है। नैमिषारण्य तीर्थ में इस दिव्य कथा के श्रवण से तत्व ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है। श्री कृष्ण की कथा सुनाते हुए कहा कि वह हमारे जीवन वल्लभ हैं, हमारे प्राण हैं। आज की कथा में जैसे ही श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग आया तो पूरा पंडाल नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंजायमान हो गया।

सभी श्रद्धालुओं ने नाचते, पुष्प वर्षा कर धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। व्यास जी ने एकादशी व्रत महत्व की कथा सुनाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।