Four-Day Gayatri Mahayagya and Pragnya Purana Katha Held in Baheri युवा शक्ति के कंधों पर है राष्ट्र का भविष्य, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFour-Day Gayatri Mahayagya and Pragnya Purana Katha Held in Baheri

युवा शक्ति के कंधों पर है राष्ट्र का भविष्य

Bareily News - बहेड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में चार दिवसीय 24 कुंडलीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। आचार्य राम तपस्या ने युवा शक्ति के महत्व पर जोर दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 9 April 2025 06:26 AM
share Share
Follow Us on
युवा शक्ति के कंधों पर है राष्ट्र का भविष्य

बहेड़ी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चार दिवसीय 24 कुंडलीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ। टोली नायक आचार्य राम तपस्या ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवा शक्ति के कंधों पर है और युवा शक्ति गायत्री शक्ति को अपनाकर ही अपने जीवन को ऊंचा उठा सकता है। तीसरे दिन शांतिकुंज हरिद्वार से आए वक्ता टीम के टोली नायक आचार्य राम तपस्या ने सदबुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गायत्री महामंत्र एवं वैदिक मंत्रों से आहुतियां डलवाईं। उन्होंने कहा कि युग साहित्य की रचना कर मानव जीवन की समस्याओं के प्रत्येक पहलू का निस्तारण किया गया है। यज्ञ में करीब 500 लोगों ने प्रतिभाग किया। 10 बहनों ने पुंसवन संस्कार, 30 बालक-बालिकाओं का विद्या आरंभ संस्कार एवं 52 परिवारों ने गुरु दीक्षा ली। बुधवार को सुबह 8 बजे 24 कुंडलीय महायज्ञ की पूर्ण आहुति होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।