Police Arrest Two Thieves After Gunfight Injuries Reported पुलिस मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPolice Arrest Two Thieves After Gunfight Injuries Reported

पुलिस मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Bareily News - बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीTue, 6 May 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बारादरी पुलिस बीते शनिवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो युवक संदिग्ध हालात में भागते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी आरिश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गिरफ्तार आरिश और परवेज हजियापुर के रहने वाले हैं। आरिश के खिलाफ अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे जबकि परवेज पर चार मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में लगी गोली फोटो - दीप 83 इज्जतनगर पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए लूट के आरोपी - सहारा ग्राउंड के पास से किया गया गिरफ्तार - मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी हुए घायल बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इज्जतनगर पुलिस ने सहारा ग्राउंड से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल हो गए हैं। दोनों लुटेरों और पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। इज्जतनगर पुलिस बीते रविवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच स्कूटी सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों सहारा ग्राउंड की तरफ भाग निकले। घेराबंदी करने पर तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ में दरोगा संजय और सिपाही राजेश कुमार भी घायल हुए हैं। पुलिसकर्मियों और आरोपी लुटेरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई थानों में की थी लूट-छिनैती इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गनी खान प्रेमनगर के कोहाड़ापीर का निवासी है। उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा बदमाश फरमान कोहाड़ापीर का निवासी है और उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल, लूटा गया मंगलसूत्र और स्कूटी बरामद हुई है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है। दरोगा और सिपाही भी मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।