फोरलेन पर अयोध्या जाते वक्त पलटा ऑटो रिक्शा, दस घायल
Basti News - बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर एक ऑटो रिक्शा छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में करीब दस लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य...

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर जिले के हर्रैया थानांतर्गत बिहरा के पास मुंडेरवा से अयोध्या जा रही ऑटो रिक्शा छुट्टा पशु का बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अयोध्या स्थित रासलीला कम्पनी के कलाकार एक कार्यक्रम में मुंडेरवा आए थे। यहां बुधवार की सुबह ऑटो रिक्शा से अयोध्या लौट रहे थे। बिहरा के पास अचानक सड़क पर छुट्टा पशु आने के कारण ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला नंदनी दूबे पुत्री अजय दुबे निवासी चिलबिला प्रतापगढ़, पप्पू दुबे पुत्र अजय दुबे के अलावा राम तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी, कृष्णा तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी निवासी नवाबगंज गोंडा, अविनाश गोस्वामी पुत्र दया प्रसाद गोस्वामी निवासी अयोध्या, शिवा पुत्र रामबाबू निवासी बैसुई थाना मछरेहटा जिला सीतापुर, हेमंत झा पुत्र त्यागी झा निवासी अयोध्या, गुड्डू तिवारी निवासी स्व. महंत जय रामदास निवासी अयोध्या, सचिन दुबे पुत्र ननके निवासी नवाबगंज गोंडा, धीरज पुत्र चुन्नू निवासी दुर्गापुर थाना पीपरपुर जिला अमेठी व ऑटो चालक इंद्रजीत पुत्र रंजीत निवासी मुण्डेरवा घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। इनमें राम तिवारी, नंदनी दुबे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।