भारतीय मजदूर संघ का हुआ वार्षिक अधिवेशन
Basti News - भारतीय मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन बस्ती में हुआ। अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों के शोषण और ठेका प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का...

बस्ती। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई बस्ती का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में दो पालियों में हुआ। मजदूर संघ अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति और राष्ट्र उद्योग के हित पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को मजबूती के लिए जोर दिया। जिला मंत्री ओपी गुप्ता कर्मचारी समस्याओं पर के बारे में बताया। उन्होंने रोडवेज, एनएचएम, आंगनवाड़ी आदि में ठेका प्रथा में हो रहे कर्मचारियों के शोषण नारजगी जताई। बताया बैंकों में कार्य कर रहे कार्यालय परिचारक को ठेका के जरिए आपूर्ति किए जाने को लेकर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीण बैंकों में पहले की तरह कार्यालय परिचारकों की नियुक्ति किये जाने की मांग की।
भारतीय मजदूर संघ बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर के क्षेत्रीय प्रमुख अशोक सिंह ने बताया भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा मजदूर संगठन हैं।भारत को विश्व गुरु एवं विश्व शक्ति बनाने में हमें भी बढ़-चढ़कर कार्य करना होगा। दूसरे पाली के अधिवेशन में जिला इकाई के नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मत से मनोनयन हुआ। कार्यकारिणी में रोडवेज कर्मचारी संघ के उमेश चंद मिश्रा को संरक्षक मनोनित किया गया। बडौदा यूपी बैंक से ओपी गुप्ता को अध्यक्ष, कोऑपरेटिव बैंक से विक्रम प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बडौदा यूपी बैंक से अभिलाष त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से अनीता चौधरी, रोडवेज कर्मचारी संघ से राघवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत किए गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।