कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
Basti News - बस्ती के प्रहलाद कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा शिव मंदिर कुआनो नदी तट पर समाप्त हुई। कथा व्यास पंडित देवस्य मिश्र ने कहा कि कथा सुनने से क्षेत्र की...

बस्ती, निज संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र के प्रहलाद कॉलोनी में बुधवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा प्रहलाद कॉलोनी से प्रारंभ होकर अमहट स्थित शिव मंदिर कुआनो नदी तट पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में जहां महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। वहीं कथा व्यास पंडित देवस्य मिश्र ने बताया बड़े सौभाग्य की बात है कि यहां पर संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियां समाप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल बुधवार को गणेश पूजन और कलश यात्रा से कथा शुरू हुई है।
कथा में गुरुवार को सुकदेव अवतरण कथा, महाभारत प्रसंग, शुक्रवार श्रृष्टि वर्णन, प्रहलाद चरित्र, शनिवार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, शनिवार को भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजन, सोमवार महारास लीला वर्णन किया जाएगा। मुख्य यजमान श्याम नारायण पाल, लालमति पाल, सौरभ पाल, राजकुमार पाल, सुनीता पाल, धर्मेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।