प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
Basti News - बस्ती के छावनी थानाक्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कौवाडाड़ में चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर 75 किलो गेहूं, 50 किलो चावल और 10 किलो आटा चुरा लिया। प्रधानाध्यापिका सत्यभामा मिश्रा ने थाने पर शिकायत...
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 22 April 2025 03:07 PM

बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कौवाडाड़ को चोरों ने निशाना बनाया। रसोई घर का ताला तोड़कर उसमें रखा राशन चोर उठा ले गए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सत्यभामा मिश्रा ने छावनी थाने पर तहरीर देकर बताया कि होली की चार दिन की छुट्टी के बाद ज़ब विद्यालय पहुंची, तब रसोई घर का ताला टूटा मिला। रसोई के अंदर रखा 75 किलो गेहूं, 50 किलो चावल और 10 किलो आटा चोर उठा ले गये है। उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।