Tragic Car Accident in Basti Teen Dies After Return from Bahaich Sharif बहराइच से लौट रही जायरीनों की कार गड्ढे में गिरी, एक की मौत, छह घायल, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Car Accident in Basti Teen Dies After Return from Bahaich Sharif

बहराइच से लौट रही जायरीनों की कार गड्ढे में गिरी, एक की मौत, छह घायल

Basti News - बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे से दरगाह शरीफ बहराइच लौटते समय एक अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हुए, जिनमें से 16 वर्षीय किशोर आरिफ की हालत गंभीर थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीMon, 19 May 2025 09:07 AM
share Share
Follow Us on
बहराइच से लौट रही जायरीनों की कार गड्ढे में गिरी, एक की मौत, छह घायल

बस्ती। बस्ती जनपद के कप्तानगंज कस्बे से दरगाह शरीफ बहराइच दर्शन कर लौट रहे जायरीनों की अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर बहराइच के पयागपुर के पास एक गड्ढे में पलट गई, जिसमें सवार चालक सहित सात लोग घायल हो गए। एक किशोर की स्थिति काफी गंभीर थी। पुलिस में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रयागपुर में भर्ती कराया। जहां किशोर आरिफ (16) की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय बहराइच के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना जब कप्तानगंज पहुंची तो आधी रात को हड़कंप मच गया। लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। कप्तानगंज कस्बे से तीन अर्टिगा गाड़ियों में सवार होकर लोग दरगाह शरीफ बहराइच दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय एक अर्टिगा बहराइच जनपद के ही पयागपुर के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। हादसे ने अन्य घायलों की पहचान कप्तानगंज नगर पंचायत के अरबाज (19)पुत्र अल्ताफ ड्राइवर, जिशान (14) पुत्र गुलाम,शहनबाज (16) पुत्र मोहिद्दीन, जुनैद (19) पुत्र अब्दुल मुख्तवीर, अशरफ (16) पुत्र मोहम्मद हुसैन, मुहम्द आवेस पुत्र मु. करीम के रूप में हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।