Uttar Pradesh CM Launches Special Training for Sugarcane Farmers कृषक समूहों को उन्नतिशील खेती की जानकारी देंगे मास्टर्स ट्रेनर, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsUttar Pradesh CM Launches Special Training for Sugarcane Farmers

कृषक समूहों को उन्नतिशील खेती की जानकारी देंगे मास्टर्स ट्रेनर

Basti News - बस्ती के कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल अधिकारी एवं कृषक भाग ले रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 16 April 2025 02:43 PM
share Share
Follow Us on
कृषक समूहों को उन्नतिशील खेती की जानकारी देंगे मास्टर्स ट्रेनर

बस्ती, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण का उद्घाटन उषा पाल उप गन्ना आयुक्त पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर ने किया। प्रशिक्षण में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण बाद यह मास्टर ट्रेनर बने। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार ने मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण 17 अप्रैल तक चलेगा। मास्टर ट्रेनरों को अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ वैज्ञानिक एवं अधिकारियों ने विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण बाद यही मास्टर ट्रेनर्स ग्राम पंचायत स्तर पर कृषक समूह को गन्ना के उन्नतशील खेती की तकनीकी जानकारी देंगे। अमरनाथ दूबे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बस्ती एवं मुण्डेरवा ने गन्ना विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. प्रेमशंकर ने वैज्ञानिक विधि से पौध संरक्षण, गन्ने में लगने वाले कीट एवं बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ. राघवेन्द्र विक्रम सिंह वैज्ञानिक ने गन्ने की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया। अवधेश कुमार प्रगतिशील कृषक ने गन्ने की प्राकृतिक खेती महत्व एवं विधियों की जानकारी दी। डॉ. वीबी सिंह ने मृदा परीक्षण, सैम्पलिंग का तरीका एवं सन्तुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में बताया। डॉ. प्रदीप मिश्र, उपेन्द्र सिंह, रामदास विश्वकर्मा, डॉ. रामफल, भागवत शरण दीक्षित, आज्ञाराम वर्मा, उत्तम पाण्डेय, लालजी चौधरी, गोविन्द चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।