Good Friday Prayer Gathering Remembering Jesus Sacrifice यीशु के क्रूस पर बलिदान को याद किया, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsGood Friday Prayer Gathering Remembering Jesus Sacrifice

यीशु के क्रूस पर बलिदान को याद किया

Pilibhit News - गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभा का आयोजन सेंट अलोयसिस चर्च में हुआ। इस अवसर पर क्रूस यात्रा निकालकर यीशु के बलिदान को याद किया गया। फादर शाजी क्रिस्टोफर ने शांति के लिए प्रार्थना की। गुड फ्राइडे मृत्यु...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 19 April 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
यीशु के क्रूस पर बलिदान को याद किया

गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रूस यात्रा निकाल कर मनन चिंतन और यीशु के बलिदान को याद कर नमन किया गया। शुक्रवार को दोपहर में ईसाई समुदाय के लोग सेंट अलोयसिस चर्च परिसर में गुड फ्राइडे मनाने के लिए एकत्रत हुए। प्रार्थना सभा की शुरुआत यीशु के क्रूस यात्रा के साथ हुई। क्रूस यात्रा में क्रूसित होने से पहले की घटनाओं को याद कर मनन चिंतन किया गया। इस दौरान ईसाई परिवार सांकेतिक रूप से भारी क्रूस को उठा कर बलिदान को महसूस किया। फादर शाजी क्रिस्टोफर ने मुख्य प्रार्थना में देश और दुनिया में अमन चैन के लिए प्रार्थना की। उनके द्वारा बताया गया यीशु का बलिदान सम्पूर्ण मानव जाति के लिए था। यह उचित था कि येशु बाइबिल में पूर्व उल्लेखित वचनों को पूरा करते। यही वजह था कि उनका क्रूस पर चढ़ाया जाना वर्णित घटना थी। यह हमारे लिए पापों से मुक्ति का मार्ग स्थापित कर गए। गुड फ्राइडे इस बात का संकेत था कि ईश्वर ही सर्वोच्च है। मृत्यु कभी विजयी नही हो सकती, मृत्यु को परास्त करना मानव इतिहास की मुख्य घटना बनने वाली थी जो कि ईस्टर के रूप में मनाया जाएगा। ईस्टर की प्रार्थना यानी ईस्टर विजिल नाईट शनिवार रात्रि 8 बजे से शुरू होगी । गुड फ्राइडे की धर्मविधि के अवसर पर सिस्टर ग्रेस, सिस्टर कैथरीन, सिस्टर जैस्मिन, जस्टिन जेर्रिक, जॉर्ज थॉमस, शालिनी, अन्थोनी, सूरज, अलोयशिएस, एडवर्ड, एवंजलिन, अगाथा, मार्गरेट, अंजू, स्टीव, आर्यना, कोमल, कॉनड्रेड, बीना, अगन्स, रिचर्ड, एस्थर, शमूएल, स्नेहिल, मैथ्यू, जैक्सन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।