Sikandar Box Office Day 20: 'केसरी 2' ने किया 'सिकंदर' का गेम खराब, कमाई पर दिखा बड़ा असर
- 'सिकंदर' को मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। मूवी में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इनके अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को आज 20 दिन हो गए हैं। इस फिल्म से जितनी उम्मीद की गई थी, बॉक्स ऑफिस पर उतना देखने को नहीं मिला। ऐसे में जहां पहले ही सलमान की 'सिकंदर' का सामना 'जाट' था। वहीं, अब अक्षय कुमार की 'केसरी 2' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। केसरी 2 के रिलीज होते ही 'सिकंदर' के लिए अब कमाई कर पाना और भी मुश्किल हो रहा है। इसका असर शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ नजर आया। इसी बीच अब 'सिकंदर' के शुक्रवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कमा लिया।
गुरुवार को भी रहा 'सिकंदर' का बुरा हाल
'सिकंदर' को मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। मूवी में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। 'सिकंदर' में सलमान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब सिकंदर के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने 20वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.06 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 109.98 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें 'सिकंदर' का कलेक्शन
डे 1- 26 करोड़
डे 2- 29 करोड़
डे 3- 19.5 करोड़
डे 4- 9.75 करोड़
डे 5- 6 करोड़
डे 6- 3.5 करोड़
डे 7- 4 करोड़
डे 8- 4.75 करोड़
डे 9- 1.75 करोड़
डे 10- 1.5 करोड़
डे 11- 1.35 करोड़
डे 12- 0.7 लाख
डे 13- 0.3 लाख
डे 14- 0.4 लाख
डे 15- 0.6 लाख
डे 16- 0.25 लाख
डे 17- 0.25 लाख
डे 18- 0.15 लाख
डे 19- 0.17 लाख
डे 20- 0.06 लाख(अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 109.98 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।