Jaat Box Office Collection Day 9 Sunny Deol Movie Friday Earning Akshay Kumar Kesari Chapter 2 Jaat Box Office Day 9: 'केसरी 2' भी नहीं हिला पाई 'जाट' का सिंहासन, शुक्रवार को छापे इतने करोड़, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Jaat Box Office Collection Day 9 Sunny Deol Movie Friday Earning Akshay Kumar Kesari Chapter 2

Jaat Box Office Day 9: 'केसरी 2' भी नहीं हिला पाई 'जाट' का सिंहासन, शुक्रवार को छापे इतने करोड़

  • 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' रिलीज हो गई है। 'केसरी' रिलीज के बाद भी सनी की 'जाट' सीना ताने खड़ी रही। अक्षय की फिल्म का 'जाट' पर कोई असर नहीं दिखा। इसी बीच अब 'जाट' के शुक्रवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 19 April 2025 05:44 AM
share Share
Follow Us on
Jaat Box Office Day 9: 'केसरी 2' भी नहीं हिला पाई 'जाट' का सिंहासन, शुक्रवार को छापे इतने करोड़

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ये फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म में सनी का फुल ऑन गदर वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। 'जाट' को क्रिटिक्स और फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। शुरुआत में भले ही बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' की रफ्तार काफी धीमी रही, लेकिन बाद में इसने धमाल मचा दिया। लेकिन अब 'जाट' का सामना अक्षय कुमार की 'केसरी' की केसरी खड़ी है। ऐसे में कमाई के लिए दोनों के बीच तगड़ा कंपटीशन देखने को मिलेगा। आज सनी की फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो गए हैं। इसी बीच अब 'जाट' के शुक्रवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

'केसरी' के आगे सीना ताने खड़ी है 'जाट'

सनी देओल की फिल्म 'जाट' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन अब अक्षय कुमार, सनी की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। कल यानी 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' रिलीज हो गई है। 'केसरी' रिलीज के बाद भी सनी की 'जाट' सीना ताने खड़ी रही। अक्षय की फिल्म का 'जाट' पर कोई असर नहीं दिखा। 'जाट' को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। सनी की 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब 'जाट' के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'जान' ने 9वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 65.90 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'जाट' का कलेक्शन

डे 1- 9.5 करोड़

डे 2- 7 करोड़

डे 3- 9.75 करोड़

डे 4- 14 करोड़

डे 5- 7.25 करोड़

डे 6- 6 करोड़

डे 7- 4.00 करोड़

डे 8- 4.15 करोड़

डे 9- 4.25 करोड़

टोटल कलेक्शन- 65.90 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।