भाजयुमो ने फूंका सोनिया-राहुल का पुतला, प्रदर्शन
Pilibhit News - कांग्रेस के कार्यकाल में हुए नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। ईडी की जांच में सोनिया और राहुल गांधी के नाम चार्जशीट में आने के बाद भाजयुमो ने कांग्रेस पर जनता को...

कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए नेशनल हेराल्ड के कथित घोटाला मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई जांच में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम चार्जशीट में आने के बाद कांग्रेस द्वारा देश की जनता को भ्रमित किए जाने पर संगठन ने सवाल उठाए है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया व राहुल गांधी का छतरी चौराहे पर पुतला दहन किया। साथ ही पूरे मामले में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्म विजय गंगवार, मिथुन डे, अमनदीप मिश्रा, अमित कुशवाहा , प्रदीप पांडे, राहुल सक्सेना, अरुण मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, जोली गुप्ता, दीपक मिश्रा, अक्षत पांडे, अवतार सिंह मोनू, बाबू वर्मा, मनजीत सरदार, सुरेश कुमार, उज्जवल वर्मा, पिंटू पाल, अभिषेक गंगवार समेत युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।