Vehicle Traffic Restored on Pantoon Bridge After Water Level Decrease शारदानदी में घटा पानी, पेंटून से शुरु सभी वाहनों का आवागमन, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsVehicle Traffic Restored on Pantoon Bridge After Water Level Decrease

शारदानदी में घटा पानी, पेंटून से शुरु सभी वाहनों का आवागमन

Pilibhit News - आठ दिन बाद पेंटून पुल से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पुनः शुरू हो गया है। शारदा नदी का जलस्तर कम होने के कारण घाट के लोगों को राहत मिली है। पहले बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से वाहनों की आवाजाही बंद...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 19 April 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
शारदानदी में घटा पानी, पेंटून से शुरु सभी वाहनों का आवागमन

आठ दिन बाद पेंटून पुल से सभी तरह से वाहनों का आवागमन शुरु कर दिया गया है। नदी का जलस्तर भी काफी कम हो गया। इसको लेकर घाट के लोगों की ओर से सोशलन मीडिया पर वीडियो भी जारी किया गया है। पेंटून पुल से आवामान आरंभ होने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। बीते गुरुवार को बारिश के चलते शारदा नदी के जलस्तर में बढोत्तरी हो गई थी। पानी बढ़ने से सभी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। तीन दिन बाद पानी के बीच से दो पहिया वाहनों के गुजरने का सिलसिला जारी हो गया। इससे पानी वाले क्षेत्र मेंकाफी गहरा गड्डा हो गया था। सुरक्षा को लेकर घाट मुंसी की ओर से अपील जारी की गई थी। बुधवार को दो पहिया औैर छोटे चार पहिया वाहनों का संचालन आरंभ हो गया था।यह लोग अपनी जिम्मेदारी पर पार हो रहे थे। गुरुवार को घाट मुंसी बबलू मांझी की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया। इसमें कहा गया हैकि शारदा नदी का जलस्तार काफी कम हो गया है। अब पेंटून पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरु कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।