Weather Alert Storms and Heat Wave Expected in Bhadohi from May 9 to 12 बढ़ेगी गर्मी, 12 तक आंधी एवं हो सकती है बारिश, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsWeather Alert Storms and Heat Wave Expected in Bhadohi from May 9 to 12

बढ़ेगी गर्मी, 12 तक आंधी एवं हो सकती है बारिश

Bhadoni News - बढ़ेगी गर्मी, 12 तक आंधी एवं हो सकती है बारिश क क क क कक क क क क क क कक

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीSat, 10 May 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
बढ़ेगी गर्मी, 12 तक आंधी एवं हो सकती है बारिश

भदोही, संवाददाता। इस साल जिले में मौसम का मिजाज ठीक नहीं चल रहा है। नौ से लेकर 12 मई के बीच आंधी एवं हल्की बरसात की उम्मीदें हैं। इतना ही नहीं, पछुआ हवा के कारण तापमान 40 डिग्री तक दिन का एवं रात का 27 डिग्री तक रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेष सर्वेश कुमार बनवाल ने बताया कि नौ से लेकर 12 मई के बीच सूबे के विभिन्न जनपदों में आंधी एवं बरसात होगी, जिसका असर जिले में भी देखा जाएगा। किसानों से आह्वान किया कि मौसम बिगड़ने पर खेतों एवं पेड़ के नीचे कदापि न जाएं। कहा कि पछुआ हवा के कारण आगामी दिनों में गर्मी का एहसास लोगों को होगा।

कहा कि 12 मई के बाद गर्मी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ सकता है। किसानों से सब्जियों एवं फसलों की सिंचाई दिन की बजाय शाम को करने का आह्वान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।