Youth in India Show Unmatched Patriotism as They Train for Army Recruitment फौज में भर्ती होने को खूब पसीना बहा रहे युवा, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsYouth in India Show Unmatched Patriotism as They Train for Army Recruitment

फौज में भर्ती होने को खूब पसीना बहा रहे युवा

Bhadoni News - फौज में भर्ती होने को खूब पसीना बहा रहे युवा फौज में भर्ती होने को खूब पसीना बहा रहे युवा फौज में भर्ती होने को खूब पसीना बहा रहे युवा फौज में भर्ती ह

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीTue, 25 March 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
फौज में भर्ती होने को खूब पसीना बहा रहे युवा

ज्ञानपुर। युवा वर्ग में देशभक्ति का जब्बा बेमिसाल देखने को मिल रहा है। सैनिक में भर्ती होने के लिए युवक सुबह-शाम खूब पसीना बहा रहे हैं। ऐसा ही दृश्य विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान और पटेल नगर स्थित हास्टल खेल मैदान में देखने को मिल रहा है। नगरीय और ग्रामीण अंचलों से आए दर्जनों युवक दो से ढाई घंटे जमकर पसीना बहाते हैं। साढ़े चार बजे भोर में ही युवाओं की टोली मैदान में पहुंच जाती है। कोच के कुशल संरक्षण में युवा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, वीम चूमना और रस्सी पर चढ़ने का प्रशिक्षण लेते हैं। सेना में भर्ती होने को लेकर युवाओं के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिलता है। दोनों मैदान में कठिन परिश्रम करने वाले कई युवा पुलिस, आर्मी की भर्ती में शामिल हो चुके हैं। तैयारी कर रहे युवाओं की माने तो यहां सुबह-शाम छात्र-छात्राएं नियत समय पर पहुंच जाते हैं। दो से ढाई घंटा प्रत्येक दिन मेंहनत करते हैं। ताकि पुलिस और फौज की भर्ती में चयनित हो सकें। इसी तरह काशी नरेश राजकीय इंटर कालेज मैदान औराई, जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर, मीनी स्टेडियम चकमानधाता, मेढ़ी खेल मैदान कनकपुर, गुलाबधर इंटर कालेज मैदान गोपीगंज में भी युवा भर्ती होने की नियत से खूब परिश्रम कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल के अधिकतर युवाओं का सपना होता है कि वह फौज में भर्ती हों। सुबह-शाम युवा खेल मैदान व सड़कों पर फिजीकल की तैयारी को दौड़ते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।