कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : अशोक राणा
Bijnor News - भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर धामपुर मंडल में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक अशोक कुमार राणा ने कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी...
भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष पर धामपुर मंडल की ओर से सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। बुधवार को शुभम मंडप में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने आजादी के बाद जनसंघ की स्थापना से लेकर वर्तमान की भाजपा के सफर पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में छोटे छोटे देश भी हर मुद्दे पर भारत की आलोचना करते थे, लेकिन आज दुनिया के बड़े देश भी वैश्विक मुद्दों पर भारत की ओर टकटकी लगाकर देखते है। वर्तमान की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की धारणा को लेकर देश को खुशहाल बनाने में निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। संचालन जितेंद्र गोयल ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश गौतम, डा. इन्द्रदेव सिंह, क्षमा हेमलता चौहान, रश्मि शर्मा रावल, पूर्व चेयरमैन राजू गुप्ता, लीना सिंघल, रामवीर सिंह, दिनेश सैनी, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।