पशुधन एवं कृषि फार्मों के लिए 72.40 करोड़ रूपये स्वीकृत
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में पशुधन विकास के तहत राज्य पशुधन एवं

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने प्रदेश में पशुधन विकास के तहत राज्य पशुधन एवं कृषि संबंधी प्रक्षेत्र के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 72 करोड़ 40 लाख 3 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंधन में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण, व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना हेतु निर्धारित गाइड लाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय/उपयोग उसी मद/प्रयोजन में किया जाएगा जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। शासनादेश के अनुसार निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।