Grand Procession Celebrating Lord Parshuram s Birth Anniversary in Bijnor शहर में निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsGrand Procession Celebrating Lord Parshuram s Birth Anniversary in Bijnor

शहर में निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

Bijnor News - रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर शहनाई बैंकट हॉल पर समाप्त हुई। यात्रा में झांकियां और बैंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरMon, 5 May 2025 12:03 AM
share Share
Follow Us on
शहर में निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को जिला मुख्यालय पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का विभिन्न जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहनाई बैंकट हॉल बिजनौर पर जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में तमाम झांकियां व बैंड बाजे मधुर संगीत द्वारा भजन बजाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री भगवान परशुराम जी का भव्य डोला रहा। शोभायात्रा का कई सामाजिक संगठनों व राजनीतिक संगठनों द्वारा विभिन स्थानों पर स्वागत किया गया। सुबह से ही रामलीला मैदान भीड़ से भरना शुरू हो गया था। काफ़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

शोभा यात्रा बहुत ही अनुशासन के साथ शहनाई बैंक्वेट हॉल पर सम्पन्न हुई। जहाँ पर सभी के भोजन की व्यवस्था थी। शोभा यात्रा में जनपद के अलावा बाहर के जनपद के बंधुओ ने भी हिस्सा लिया। ड. अवधेश वशिष्ठ, सुबोध पाराशर , दीपक वशिष्ठ, सुनील भारद्वाज ,विजय वशिष्ठ, विभोर कौशिक एडवोकेट, पवन शर्मा, डा. मोहित शर्मा, नीरज शर्मा,अनिल शर्मा धामपुर,सूरज भारद्वाज,रोहित भारद्वाज शोभित शर्मा, मुकुल शर्मा,राजीव शर्मा,पंडित तुषार शर्मा एडवोकेट राजीव सोती तिलकधारी एवं बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।