Nishtha Gupta Wins Gold Medal at National Archery Championship in Andhra Pradesh निष्ठा गुप्ता ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsNishtha Gupta Wins Gold Medal at National Archery Championship in Andhra Pradesh

निष्ठा गुप्ता ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Bijnor News - ग्राम शादीपुर की तीरंदाजी खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने हरियाणा की खिलाड़ी को हराकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता और दो स्वर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSun, 30 March 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
निष्ठा गुप्ता ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

ग्राम शादीपुर निवासी तीरंदाजी खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता ने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया। निष्ठा को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर कंपाउंड प्रतियोगिता अंडर-15 मे निष्ठा गुप्ता ने हरियाणा की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।निष्ठा ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक तथा एक रजत पदक जीता। निष्ठा को प्रतियोगिता का ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया।निष्ठा ने स्कोरिंग राउंड में 348 तथा 352 का स्कोर किया। कुल 700 अंकों के साथ निष्ठा शीर्ष पर रही। निष्ठा ने मिश्रित युगल प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ी स्वरित के साथ मिलकर रजत पदक जीता। शनिवार को आयोजित व्यक्तिगत स्पर्धा में निष्ठा ने हरियाणा की खिलाड़ी को एक अंक से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।निष्ठा की उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। निष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय कोच योगेंद्र सिंह राणा ,अपनी माता रितु गुप्ता,दादा धनीराम गुप्ता,दादी कृष्णा गुप्ता को दिया।निष्ठा इससे पहले एसजीएफआई खेलों की राष्ट्रीय चैंपियन बन चुकी है ।निष्ठा ने गत सप्ताह सोनभद्र में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर बीस हजार रुपए की प्राइस मनी जीती।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।