bride and groom took eight rounds instead seven under mandap people are praising them after knowing reason मंडप के नीचे दूल्हा-दुल्हन ने सात की जगह लिए आठ फेरे, वजह जानकर लोग कर रहे तारीफ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़bride and groom took eight rounds instead seven under mandap people are praising them after knowing reason

मंडप के नीचे दूल्हा-दुल्हन ने सात की जगह लिए आठ फेरे, वजह जानकर लोग कर रहे तारीफ

  • यूपी के बागपत जिले में अनोखी शादी की जगह-जगह चर्चा हो रही है। यहां दूल्हा और दुल्हन ने सात नहीं बल्कि आठ फेरे लिए। दोनों ने आठ वचनों का वदा भी किया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बड़ौत (बागपत)Sun, 20 April 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
मंडप के नीचे दूल्हा-दुल्हन ने सात की जगह लिए आठ फेरे, वजह जानकर लोग कर रहे तारीफ

मंडप के नीचे दूल्हा और दुल्हन के सात फेरे होते तो आपने बहुत बार देखा और सुना होगा, लेकिन बागपत जिले में आठ फेरे लेकर शादी करने का मामला सामने आया है। दोनों ने आठ वचनों का वादा भी किया। यूपी के बागपत जिले में हुई इस अनोखी शादी की जगह-जगह चर्चा हो रही है। आठ फेरे और आठ वचन की जब वजह पता चली तो लोग दोनों की तारीफ करते नजर आए। दरअसल दूल्हा-दुल्हन ने आठ वचन निभाने का वादा भी किया। आठवां फेरा पर्यावरण बचाने के लिए था। दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले पौधरोपण भी किया।

बड़ौत के रामनिवास आर्य के पुत्र अंकुर आर्य की शादी बासौली गांव के नरेंद्र सिंह की बेटी हिमांशी के साथ कुछ दिन पहले तय हुई थी। रविवार को बड़ी धूमधाम के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी हुईं। सात फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने आठवां फेरा लिया और पर्यावरण की रक्षा का एक-दूसरे को वचन भी दिया। ऐसा करके नव दंपति ने जीवन के इस अनमोल पल को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। नवयुगल ने शादी की हर वर्षगांठ पर एक पौधा लगाने के साथ उसको पेड़ बनने तक उसका संरक्षण करने का वचन भी लिया। इस तरह इस अनोखी शादी में सात फेरे व सात वचनों में यह आठवां वचन भी जुड़ गया।

दूल्हा-दुल्हन की इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है। हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि इस तरह की अनोखी शादियों से हमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा मिलती है। गांव में लोग दूल्हा-दुल्हन के इस फैसले की चर्चा करते हुए उन्हें नए सफश्र की शुभकामनाएं दे रहे हैं।