ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
Bulandsehar News - शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई दनकौर तिराहे पर समाप्त हुई। विधायक लक्ष्मीराज...

ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में शुक्रवार को नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर से आरंभ होकर रूई का पेच, भजनलाल मंदिर, हनुमान चौक, बड़ा बाजार, चौधरीवाड़ा, विजय द्वार होते हुए दनकौर तिराहे पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे थामे देशभक्ति के नारे लगाए और भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। नगर में तिरंगे से सजी यह यात्रा देश प्रेम और एकता का संदेश देती दिखाई दी।विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प को एक बार फिर सिद्ध किया है।
तिरंगा यात्रा में अरविंद दीक्षित, सुरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, ललित भाटी, राजीव सैनी, संदीप तेवतिया, संजय भराना, नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीष भाटी, अरुण प्रजापति, गौरव भाटिया,प्रवीण ठाकुर, सोनू शर्मा, कर्मवीर भाटी, तनवीर चौहान, सचिन शर्मा, मोहित सिंघल, ककोड़ नगर पंचायत अध्यक्ष सनी राणा, नितिन ठाकुर, नवीन राजपूत, विष्णु सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, नरेंद्र सैनी, पीतांबर प्रजापति, नवीन गुप्ता, नवीन शर्मा और युद्धवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।