Bride Runs Away with Jewelry Hours After Wedding in Sultanpur लुटेरी दुल्हन : शादी के छह घंटे बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBride Runs Away with Jewelry Hours After Wedding in Sultanpur

लुटेरी दुल्हन : शादी के छह घंटे बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन

Bulandsehar News - अहार थाना क्षेत्र के गांव में शादी के छह घंटे बाद दुल्हन पूजा हजारों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई। उसे सुल्तानपुर से दलाल के माध्यम से लाया गया था। शादी अवंतिका देवी मंदिर में हुई थी। दूल्हे कैलाश...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 24 May 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
लुटेरी दुल्हन :   शादी के छह घंटे बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन

अहार थाना क्षेत्र के गांव में लुटेरी दुल्हन शादी के मात्र छह घंटे बाद हजारों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई। दुल्हन को सवा लाख रुपये में दलाल के माध्यम से जनपद सुल्तानपुर से अहार लाया गया था। शुक्रवार देर शाम अवंतिका देवी मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में शादी हुई थी। पीड़ित पति ने थाना अहार में तहरीर दी। क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी दिव्यांग कैलाश पुत्र प्राणसुख गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करता है। उसने बताया कि उसके फुफेरा भाई ने कुछ दिन पहले एक रिश्ता बताया था जो उनके किसी मिलने वाले के संपर्क में था।

शादी कराने के लिए उस व्यक्ति ने उससे करीब सवा लाख रुपये नगद लिए थे। चार पांच दिन पूर्व वो उसे और उसके परिजनों को गाड़ी से सुल्तानपुर लेकर गया था। वहां उन्हें एक राहुल नाम का व्यक्ति ओर मिला जिसने शादी के लिए लड़की बतायी थी। वह उन्हें लेकर सेमरी गांव पहुंचा जहां कैलाश की पूजा के साथ जयमाला करा दी गई। वह सब पूजा को गाड़ी से लेकर अहार आ गए। शुक्रवार शाम परिजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में अवंतिका देवी मंदिर में कैलाश व पूजा की शादी संपन्न हुई। जिसके बाद सभी घर पहुंचे और दावत में सभी लोगों ने खाना खाया। रात्रि में 12 बजे सभी लोग सोने के लिए चले गए। पूजा भी परिजनों के साथ आंगन में ही सोई थी। रात्रि करीब 2 बजे परिजनों ने उठकर देखा तो पूजा चारपाई पर नहीं थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं न मिली। शनिवार की सुबह तक काफी खोजबीन के बाद भी जब वो न मिली तो कैलाश परिजनों के साथ थाना अहार पहुंचा और तहरीर दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।