Bulandshahr s Manshika Yadav Achieves All India 157th Rank in NDA Exam बुलंदशहर: मंशिका यादव की एनडीए में ऑल इंडिया में 157वीं रैंक, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsBulandshahr s Manshika Yadav Achieves All India 157th Rank in NDA Exam

बुलंदशहर: मंशिका यादव की एनडीए में ऑल इंडिया में 157वीं रैंक

Bulandsehar News - बुलंदशहर की कैडेट मंशिका यादव ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में ऑल इंडिया में 157वीं रैंक हासिल की है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। मंशिका की माता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 12 April 2025 12:03 PM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर: मंशिका यादव की एनडीए में ऑल इंडिया में 157वीं रैंक

बुलंदशहर। जनपद के ईसेपुर गांव की बेटी कैडेट मंशिका यादव ने अपने परिश्रम और लगन से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में 157वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि उनके परिवार सहित पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। जिससे गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। मंशिका की माता शोभना व दादी प्रेमवती गृहणी हैं। दादा स्व० बीरेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक थे। परिवारवाले उसकी इस सफलता पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। मंशिका की प्रारम्भिक शिक्षा नवोदय विद्यालय में हुई तथा वह कक्षा 9 से सैनिक स्कूल लखनऊ में शिक्षा ग्रहण कर रही है। मंशिका यादव ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। माता-पिता शोभना यादव एवं मनोज यादव ने बेटी को आशीर्वाद दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।