Minister Dr Arun Kumar Saxena Promotes Development and Women s Safety in Uttar Pradesh सरकार सभी वर्ग के हित में कर रही कार्य : डा.अरुण कुमार, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsMinister Dr Arun Kumar Saxena Promotes Development and Women s Safety in Uttar Pradesh

सरकार सभी वर्ग के हित में कर रही कार्य : डा.अरुण कुमार

Bulandsehar News - फोटो---155सरकार सभी वर्ग के हित में कर रही कार्य : डा.अरुण कुमारसरकार सभी वर्ग के हित में कर रही कार्य : डा.अरुण कुमारसरकार सभी वर्ग के हित में कर रही

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 12 April 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
सरकार सभी वर्ग के हित में कर रही कार्य : डा.अरुण कुमार

प्रदेश के वन, पर्यावरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा.अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के हित में कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून का राज है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के अंतर्गत डिबाई विधानसभा के ग्राम गालिबपुर में प्रभारी मंत्री डा.अरुण कुमार सक्सेना बूथ समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री डा.अरुण सक्सेना ने पंचायत घर में ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा की सरकार में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थीं। योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। राज्य मंत्री ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रा भूमिका को सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान,विधायक चंद्रपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष अरुण कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, केपी सिंह, ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह, पवन लोधी, मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष देहात मुकेश चौधरी, चेतन लोधी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य बाइक रैली का प्रभारी मंत्री डा.अरुण कुमार सक्सेना, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो वरुण गोयल,विधायक शिकारपुर अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने झंडा दिखा कर शुभारंभ किया। बाइक रैली में पार्टी के पदाधिकारी व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-----------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।