भगवान परशुराम की पूजा कर मांगी विश्व शांति की कामना
Bulandsehar News - फोटो---157भगवान परशुराम की पूजा कर विश्व शांति की कामनाभगवान परशुराम की पूजा कर विश्व शांति की कामनाभगवान परशुराम की पूजा कर विश्व शांति की कामनाभगवान

अनूपशहर। शस्त्र-शास्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज द्वारा यज्ञ में आहुतियां देकर देश की उन्नति तथा विश्व शांति की कामना की। अक्षय तृतीया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया। सैकड़ों समाज के लोगों ने गंगा तट पर स्थित परशुराम धाम में सुबह यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित रवि शंकर शास्त्री द्वारा समस्त वैदिक कार्य कराए गए। जिसमें नगर के प्रबुद्ध ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ में आहुतियां देकर ईश्वर से विश्व शांति की कामना की गई। इस मौके पर सभी विप्र बंधुओं से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाकर अपनी प्राचीन परंपरा को बनाए रखें।
भगवान परशुराम आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेश चंद्र शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अर्चना शर्मा, भाजपा अध्यक्ष मुनेश शर्मा, डालचंद शर्मा, अंकुर शर्मा, धीरेश शर्मा, संजीव शर्मा, पवित्र कौशिक, ध्रुव शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।