Tragic Storm Incident Family Buried Under Wall Collapse in Muradpur बुलंदशहर: आंधी का कहर, दीवार गिरने से दंपति दबे, पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsTragic Storm Incident Family Buried Under Wall Collapse in Muradpur

बुलंदशहर: आंधी का कहर, दीवार गिरने से दंपति दबे, पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

Bulandsehar News - बुधवार रात की तेज आंधी ने गांव मुरादपुर में एक परिवार पर कहर बरपाया। घर की छत पर सो रहे खलील (35) की दीवार गिरने से मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 22 May 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर: आंधी का कहर, दीवार गिरने से दंपति दबे, पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

बुधवार रात आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। थाना अहमदगढ़ के गांव मुरादपुर में घर की छत पर बच्चों के साथ सो रहा एक परिवार दीवार गिरने से मलबे में दब गया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी तथा दो मासूम बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार डिबाई ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। थाना अहमदगढ़ के गांव मुरादपुर निवासी खलील 35 वर्ष अपनी पत्नी नूर बानो 32 वर्ष तथा पुत्र नईम 13 वर्ष, नाजिम 11 वर्ष के साथ अपने घर की ऊपरी मंजिल की छत पर सो रहा था।

खलील मजदूरी करता था। बताया कि छत के चारों ओर 8 फीट की दीवार बनी हुई थी। बुधवार रात आई तेज आंधी से दीवार एकाएक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में खलील परिवार सहित दब गया। मलबे में दबे घायलों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी घायलों को डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने खलील को मृत घोषित कर दिया। घायल नूर बानो, मासूम नाजिम तथा नईम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। नायब तहसीलदार डिबाई संदीप सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।