Woman Harassed by Local Miscreants in Shikohabad FIR Filed शौच को जाते समय मनचलों ने महिला से की छेड़छाड़, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsWoman Harassed by Local Miscreants in Shikohabad FIR Filed

शौच को जाते समय मनचलों ने महिला से की छेड़छाड़

Firozabad News - शिकोहाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में एक महिला के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों ने महिला को जान से...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 22 May 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
शौच को जाते समय मनचलों ने महिला से की छेड़छाड़

शिकोहाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में शौच करने जा रही एक महिला से गांव के मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव की महिला 19 मई की शाम अपने घर से बाहर शौच के लिये जा रही थी। तभी मार्ग में अनार सिंह पुत्र चन्दन सिंह, चन्दन सिंह पुत्र राम चरण, विक्की पुत्र ओमकार, सुरेन्द्र सिंह पुत्र लाखन सिंह ने रास्ता रोककर उसके साथ अभद्रता करने लगे। जब महिला ने अभद्रता का विरोध किया तो उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

घटना के बाद से अरविन्द पुत्र लाखन सिंह महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।