Women Involved in Legal Dispute After Village Altercation in Nagla Khangar महिला से अभद्रता, जान से मारने की धमकी, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsWomen Involved in Legal Dispute After Village Altercation in Nagla Khangar

महिला से अभद्रता, जान से मारने की धमकी

Firozabad News - थाना नगला खंगर के एक गांव में विवाद के बाद महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया, जबकि किशोरी ने विवाहिता के खिलाफ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रास्ते में उसे घेरकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 22 May 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
महिला से अभद्रता, जान से मारने की धमकी

थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद रिपोर्ट के लिए परिजनों ने महिलाओं को आगे कर दिया है। एक पक्ष से विवाहिता ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है तो दूसरे पक्ष से किशोरी ने विवाहिता एवं उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। थाना नगला खंगर के गांव में रहने वाली विवाहिता 19 मई की शाम सात बजे घर से बाहर शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि मार्ग में गांव के अनार सिंह, चंदन सिंह, विक्की एवं सुरेंद्र सिंह आ गए तथा उसे घेर कर अभद्रता करने लगे।

पीड़िता का कहना है कि शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो लोगों को आते देख शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने वहीं गांव के ही अरविंद पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। इस पूरे मामले के पीछे इसी दिन सुबह दूसरे पक्ष की महिलाओं से होने वाला विवाद बताया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।