रुद्र महायज्ञ में भगवान को कराया गया नगर भ्रमण
लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या तेरह--22 मई रुद्र महायज्ञ में भगवान को कराया गया

कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो उतका में आयोजित हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन भगवान का नगर भ्रमण कराया गया। यज्ञ नरायण को रथ पर बैठाकर पूरे कैरो उतका के सभी गली मुहल्ले में भ्रमण कराया गया। सभी भक्तों ने अपने घर के दरवाजे पर यज्ञ नारायण को धूप दीप दिखाते हुए फूल प्रसाद चढ़ाकर पूजन किया। नगर भ्रमण में राम, लक्षमण, सीता की भव्य झांकी के साथ सैकड़ो भक्त हर-हर महादेव, जय श्री राम के नारे जयकारे लगाते हुए सभी सनातनियों के घर पंहुचे। यह रुद्र महायज्ञ 25 मई तक चलेगी। यज्ञ में रोज भागवत कथा, राम कथा के साथ रासलीला,भण्डारा का भव्य आयोजन हो रहा है।
इसमें कथावाचक आचार्य रमेश जी महाराज, साध्वी मंदाकिनि दीदी जी, श्री श्री 108 मुक्तानंद जी महाराज, यज्ञाधीश भावतानंद महाराज आचार्य कौशल त्रिपाठी, सूर्यकांत त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन में समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह, प्रकाश सिंह, कुणाल सिंह, नागेन्द्र सोनी, मोहित सोनी, रामप्रसाद यादव, जगदीश यादव, भोला प्रसाद योगदान दे रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।