आबकारी राज्य मंत्री से मिले लाडो के परिजन
Kannauj News - फोटो 27 लखनऊ में पीड़ित परिवार से जानकारी लेते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल।तालग्राम, संवाददाता। प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मध्य निषेध राज्य मंत्री से र

तालग्राम, संवाददाता। प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मध्य निषेध राज्य मंत्री से रुचि के पीड़ित परिजनों ने मिलकर न्याय की गुहार लगाई। बेहटा गांव निवासी राजेश गुप्ता उर्फ कुक्कू की पुत्री रुचि उर्फ लाडो की मौत निजी नर्सिंग होम में गलत इंजेक्शन के चलते मौत हो गई थी। हॉस्पिटल संचालक पर कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस ने परिजनों को लाठियां से पीटा था। इसके विरोध में छिबरामऊ के व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने दोषी नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर छिबरामऊ कोतवाली का घेराव किया था। वहां पर रात के समय पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज किया था।
जिसमें कई व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों में छिबरामऊ पुलिस के विरुद्ध आक्रोश फैल गया। गुरुवार को मृतक किशोरी के पिता राजेश गुप्ता उर्फ कुक्कू और भाई राज गुप्ता योगी सरकार मध्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल से लख़नऊ मिलने पहुंचे। परिजनों ने मंत्री से पुलिस की बर्बरता पर दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। वहां पर उन्होंने मृतक किशोरी के परिजनों को ढांड़स बंधाते हुए कहा की कोई भी दोषी हो बख्शा नहीं नहीं जाएगा। पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को मुख्यमंत्री को बताने का अश्वासन दिया। महिलाओं को लाठियां भांजने वाली पुलिस पुलिस की निंदा की। इसके बाद उन्होंने कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और पुलिस महानिरीक्षक से वार्ताकार दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा और परिजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उनके साथ देवेंद्र देव, सागर अग्रवाल, सौंरिख नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता, गुरसहायगंज नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र मयंक गुप्ता, आलोक गुप्ता उर्फ टिल्लू व अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।