Grand Shaurya Tiranga Yatra Celebrates Indian Army s Valor and Sacrifice सिविल लाइंस में निकाली गई तिरंगा यात्रा, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsGrand Shaurya Tiranga Yatra Celebrates Indian Army s Valor and Sacrifice

सिविल लाइंस में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Rampur News - भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित एक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा माया देवी धर्मशाला ज्वाला नगर से श्री राम चौक तक निकाली गई। यात्रा में हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर गर्व देखने को मिला। मुख्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 23 May 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
सिविल लाइंस में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण को समर्पित एक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा माया देवी धर्मशाला ज्वाला नगर से श्री राम चौक तक मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। हर हाथ में तिरंगा, हर चेहरे पर गर्व और हर दिल में भारत मां के लिए अटूट प्रेम दिखाई दिया। मुख्य अतिथि श्रीस गुप्ता, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष अनु सक्सेना,देवेश गुप्ता, भाजपा नेता शकुंतला लोधी, मंडल उपाध्यक्ष विवेक बिश्नोई, मंडल महामंत्री हरिओम सैनी, गोपाल कश्यप ,अनमोल सक्सेना, कपिल पांडे, त्रिभुवन पंडित ,महेश सागर, महेश यादव, महेश प्रजापति, अरविंद सिंह चौहान ,ओम प्रकाश सक्सेना, राहुल वर्मा, शरद ठाकुर, सभासद विनोद कश्यप और दिनेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।