Union Minister BL Verma Inaugurates Nathoo Singh Memorial Gate in Gangapur Nangla केंद्रीय मंत्री ने किया गंगापुर द्वार का उद्घाटन, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsUnion Minister BL Verma Inaugurates Nathoo Singh Memorial Gate in Gangapur Nangla

केंद्रीय मंत्री ने किया गंगापुर द्वार का उद्घाटन

Bulandsehar News - केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने गांव गंगापुर नंगला में नत्थू सिंह स्मृति द्वार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों को याद करना आवश्यक है। कार्यक्रम में आर्य समाज के संतों ने यज्ञ का आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 17 June 2025 12:13 AM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय मंत्री ने किया गंगापुर द्वार का उद्घाटन

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने गांव गंगापुर नंगला में नत्थू सिंह स्मृति द्वार का उद्घाटन करते हुए कहा कि महापुरुषों को सदैव याद किया जाता है। सोमवार को नरोरा रोड पर स्थित गांव गंगापुर नंगला में आर्य समाज द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा 11 बार इस क्षेत्र में आगमन कर गंगा तट की भूमि को और अधिक पवित्र कर दिया है। धार्मिक गतिविधियों को स्थानीय लोगों द्वारा आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है। नत्थू सिंह तथा उनके पुत्र राम अवतार आर्य ने समाज सेवा में जीवन अर्पित कर दिया।

राम अवतार के पुत्र आचार्य सत्य प्रकाश द्वारा अपने दादा की स्मृति में द्वार बनवाकर बुजुर्गों के प्रति आदर भाव प्रस्तुत कर युवाओं को प्रेरणा दी है। कार्यक्रम का आयोजन महर्षि दयानंदार्ष गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय राजघाट के निर्देशन में किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने गंगापुर नंगला के बाहर नत्थू सिंह स्मृति द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में आर्य समाज के संतों, गुरुकुल के बटुकों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य नरेश चंद्र द्वारा ईको पर्यटन कॉरिडोर बनाए जाने की मांग का ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें गंगा तट पर स्थित स्वामी दयानंद स्मारक चांसी, अंबेकेश्वर महादेव अहार, अवंतिका देवी मंदिर आदि तीर्थ स्थलों का जिक्र किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश सेठी ने संचालन आचार्य योगेश शास्त्री ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डा.अनीता राजपूत, डा. राजीव लोधी, स्वामी अमरेश्वरानंद, स्वामी नरपत देव, स्वामी भगवान मुनी, विक्रम सिंह आर्य, रामेश्वर लोधी, घनश्याम सिंह, केपी सिंह, सतीश लोधी, अजय लोधी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।