आंधी-बारिश से गर्मी में राहत, कीचड़ जलभराव से आफत
Bulandsehar News - शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और आंधी के साथ बारिश से गर्मी में राहत मिली। हालांकि, जलभराव और कीचड़ ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना है। आम की फसल को...

मौसम ने शुक्रवार को एक बार फिर करवट बदली है। आंधी संग बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिली। इसके साथ ही जलभराव और कीचड़ से लोगों की आफत आ गई। चमक-गरज के साथ हवाओं के बीच मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट होकर गर्मी से राहत मिलने लगी। हालांकि बादल के छटते ही दोपहर के समय सूर्यदेव नजर आने लगे और गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं, मौसम विभाग की ओर से आगामी चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। अप्रैल के आखरी दिनों में सूर्यदेव के कड़े तेवर से लोग गर्मी में परेशान रहे।
दिन बढ़ने के साथ ही तेज धूप निकलने पर गर्मी का अहसास बढ़ गया। मई की शुरुआत में भी गर्मी का प्रकोप बना रहा। गुरुवार को दिन की शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई। दिन चढ़ने पर सूर्यदेव के तल्ख तेवरों ने तपिश का अहसास कराया। हालांकि शाम ढलते ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का मिजाज बदलने लगा और बारिश की संभावना बनने लगी। 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी। शुक्रवार तड़के चमक-गरज के साथ बादल उमड़-धुमड़ करने लगे। कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। दिन निकलने तक हल्की से मध्यम बारिश होती रही। ऐसे में विभिन्न स्थानों पर गेंहू की फसल को नुकसान भी हुआ। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का अहसास होने लगा। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान भी एक डिग्री नीचे आकर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। - कीचड़ से लोगों की आफत बारिश के साथ ही जलभराव और कीचड़ से लोगों की आफत आ गई। जरूरी काम से निकली लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। - आम की फसल को हुआ नुकसान आंधी के साथ बारिश के चलते बागवानों को नुकसान झेलना पड़ा है। आंधी बारिश के चलते आम टूटकर गिरा है। जिसके चलते उत्पादन पर असर पड़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।