Severe Thunderstorm Causes Power Outage in Dhanbad आंधी-बारिश से कई क्षेत्रों में घंटों गुल रही बिजली, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSevere Thunderstorm Causes Power Outage in Dhanbad

आंधी-बारिश से कई क्षेत्रों में घंटों गुल रही बिजली

धनबाद में गुरुवार को आई आंधी और बारिश से बिजली संकट उत्पन्न हो गया। कई ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। विशेषकर गोधर सब-स्टेशन में गंभीर समस्याएं आईं। लोगों को 24 घंटे तक बिजली...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 3 May 2025 06:56 AM
share Share
Follow Us on
आंधी-बारिश से कई क्षेत्रों में घंटों गुल रही बिजली

धनबाद, संवाददाता। गुरुवार की दोपहर आई आंधी और बारिश से शुक्रवार तक बिजली संकट छाया रहा। लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। आंधी और बारिश के कारण कई ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आ गई। बिजली के तार टूट गए। कई जगहों पर पेड़ की डाली तार पर गिरी। सब-स्टेशन में भी तकनीकी खराबी आ गई। दोपहर तीन बजे बिजली कटी, जो सामान्य रूप से रात 11 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। जहां अधिक खराबी रही, वहां शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। तब लोगों को राहत मिली। गोधर सब-स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी: आंधी और बारिश के कारण गोधर सब-स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई।

इस कारण बैंक मोड़, वासेपुर, विकास नगर, गोधर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। यहां शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति की गई। लगातार 24 घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को जल संकट के अलावा कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा। नया बाजार सब-डिवीजन सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि आंधी और बारिश से गोधर सब-स्टेशन के पांच एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। साथ ही जोड़ाफाटक, धनसार और पतराकुल्ही में तार टूट गए। कई जगहों पर तार पर पेड़ की डाली गिरी। इस कारण लोगों को अधिक समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। रात 11 बजे तक सामान्य रूप से आपूर्ति बहाल कर दी गई। गोधर सब-स्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर की अभी पूरी तरह से खराबी दूर नहीं हुई है। एमआरटी विभाग की टीम जांच करेगी। हालांकि ट्रांसफॉर्मर की रिपेयरिंग कर आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ट्रांसफॉर्मर कभी भी खराब हो सकता है। हीरापुर सब-डिवीजन के सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव ने कहा कि आंधी और बारिश से सुगियाडीह व मुरलीनगर के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई, जिससे बिजली गुल हो गई। ट्रांसफॉर्मर बदल दिया गया है। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।