दोपहर में हल्की बारिश, शाम को झमाझम बरसे बादल, गर्मी से राहत
Bulandsehar News - मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर से बदलाव दिखाया। सुबह बादल छाए रहे और दिन में हल्की बारिश हुई। गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। शाम को झमाझम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। बारिश ने यातायात प्रभावित...

मौसम का मिजाज मंगलवार को एक बार फिर बदल गया। सुबह बादलों की आवाजाही का मौसम बना रहा। हवाओं के चलने से गर्मी में राहत मिली, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही कभी धूप तो कभी छांव का मौसम हो गया। दोपहर के समय हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरु हो गई। वहीं देहात क्षेत्रों में जमकर बादल बरसे। जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिली। दिन में शहर में हल्की बारिश के चलते उमस का असर बढ़ा। शाम के समय झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी है।
पिछले कई दिनों से तपिश की मार झेल रहे लोगों को मंगलवार को राहत मिली, लेकिन उमसभरी गर्मी ने परेशान कर दिया। सुबह के समय हवाओं के साथ धूप-छांव का मौसम रहा। दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। रूक-रूककर हुई बारिश से उमस का असर बढ़ गया। इससे लोग पसीना-पसीना रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश का इंतजार करते रहे, मगर देहात क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम सुहाना रहा। गुलावठी में कुछ देर की बारिश ने ही गर्मी से राहत दिलाई। गर्मी से बचने के लिए बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए। इसके बाद आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही। वहीं शाम के समय फिर मौसम बदल गया। हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया। तापमान में एक डिग्री और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया जाएगा। आगामी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। - बारिश से यातायात हुआ प्रभावित बारिश के समय रूक-रूककर हुई बारिश के बाद यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। राहगीर और दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। - कीचड़ से लोगों की आफत शाम को झमाझम बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ से लोगों की आफत आ गई। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक काफी परेशान दिखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।