BJP Youth Wing Holds Bike Rally in Chandauli to Celebrate 8 Years of UP Government बाइक रैली निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsBJP Youth Wing Holds Bike Rally in Chandauli to Celebrate 8 Years of UP Government

बाइक रैली निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Chandauli News - चंदौली। संवाददाता बाइक रैली निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां बाइक रैली निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां बाइक रैली निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 11 April 2025 04:30 AM
share Share
Follow Us on
बाइक रैली निकालकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

चंदौली। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को भाजयुमो की ओर से बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने भाजपा जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली पूरे नगर में भ्रमण किया। साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर काफी तेजी से अग्रसर है। वहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसका गरीब और पात्र लाभार्थी लाभ भी उठा रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष खुशबू सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।