यातायात पुलिस ने 79 वाहनों का किया चालान
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में शनिवार की शाम यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 79 वाहनों का चालान किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात नियम उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना...

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में बीते शनिवार की देर शाम तक यातायात पुलिस ने जगह जगह अभियान चलाकर 79 वाहनों का चालान किया। वहीं दर्जनों वाहन चालकों का यातायात नियम उलंघन करने पर जुर्माना किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस अभियान चला रही है। इस क्रम में बीते शनिवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के अगुवाई में पीडीडीयू नगर, चंदौली, सकलडीहा आदि जगहों पर अभियान चला। अभियान के दौरान यातायात नियम उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले-56, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले-01 व तीन सवारी वाले- 04 वाहनों सहित कुल 79 वाहनों का यातायात के विभिन्न धाराओं में चालान की कार्यवाही की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।