मार्ग खराब होने से आवागमन में हो रही दिक्कत
Chandauli News - बबुरी रघुनाथपुर सम्पर्क मार्ग मरम्मत के अभाव में खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मरम्मत की मांग की है, क्योंकि खराब स्थिति के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग केवल 2 वर्ष पूर्व बना...

बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दर्जनों गांवो को जोड़ने वाला बबुरी रघुनाथ पुर सम्पर्क मार्ग इन दिनों मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहा है। ग्रामीणों की मांग के बावजूद उक्त मार्ग की मरम्मत के लिए सम्बंधित अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। नकटी, रघुनाथपुर, खुरुहुआ गांव को बबुरी कस्बे से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग खराब होने से लोग इस पर गिरकर चोटिल होते हो रहे हैं। क्षेत्र के भोनु विश्वकर्मा, रामसकल यादव, लालमनि विश्वकर्मा, काशी यादव, राजन विश्वकर्मा, नरेश कुमार, हरिचरण, हरिराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग अभी 2 वर्ष पूर्व ही बना था। नकटी के पास बने इस सड़क की स्थिति मरम्मत के अभाव में इस समय काफी दयनीय हो गयी है। मार्ग की गिट्टियां जगह जगह उखड़ गई है। जिससे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गिट्टियों के उखड़ने से आए दिन बाइक सवार व साइकिल सवार गिरते रहते हैं। लोगों ने जल्द इसकी मरम्मत करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।