Husband Arrested in Dowry Death Case in Mau India दहेज हत्या में पुलिस ने नामजद पति को दबोचा, Chitrakoot Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsHusband Arrested in Dowry Death Case in Mau India

दहेज हत्या में पुलिस ने नामजद पति को दबोचा

Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता मऊ पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटWed, 7 May 2025 11:59 PM
share Share
Follow Us on
दहेज हत्या में पुलिस ने नामजद पति को दबोचा

चित्रकूट। संवाददाता मऊ पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद पति को गिरफ्तार कर लिया है। बीते चार मई को रामसवारे निवासी हरिदास का पुरवा नौबस्ता उमरावां थाना महेवाघाट जनपद कौशांबी ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उसकी बहन सुगना देवी को पति रामनाथ, जेठ तिलक बाबू व जेठानी सुमन देवी ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन की हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि नामजद आरोपित मृतका के पति रामनाथ निवासी काशीनाथ का पुरवा मजरा बियावल थाना मऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।