Cricketer Rinku Singh Samajwadi Party MP Priya Saroj Engagement LIVE UP Lucknow Rinku Priya Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsCricketer Rinku Singh Samajwadi Party MP Priya Saroj Engagement LIVE UP Lucknow

Rinku Priya Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की। सगाई में अखिलेश यादव समेत कई सपा नेता पहुंचे। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होगी।

Srishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 8 June 2025 02:29 PM
share Share
Follow Us on
Rinku Priya Engagement: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, एक-दूसरे को पहनाई अंगूठी

क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून यानि आज यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है। लोकसभा में सबसे युवा सांसदों में से एक 25 वर्षीय प्रिया जौनपुर जिले के मछलीशहर का प्रतिनिधित्व करती हैं, जबकि 27 वर्षीय रिंकू सिंह को हाल ही में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए देखा गया था। प्रिया के पिता तुफानी सरोज ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि ये पहला कार्यक्रम है। अभी परिवार के सदस्यों के लिए ही कार्यक्रम है। शादी 18 नवंबर की फाइनल करी है। आज का कार्यक्रम द सेंट्रम में अभी जारी है।

यहां पढ़ें रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई से जुड़े लाइव अपडेट्स-

दोपहर 2.20 बजे- सगाई के दौरान प्रिया सरोज रोने लगीं। उन्होंने रिंकू सिंह को अंगूठी पहनाई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।

दोपहर 2.15 बजे- सगाई कार्यक्रम में मेहमानों को एक शानदार शाकाहारी मेनू परोसा गया। इसे खास तौर पर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वादों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इस मेनू में अवधी व्यंजन, रसगुल्ला और काजू-पनीर रोल जैसी बंगाली मिठाइयां और यूरोपीय से लेकर एशियाई व्यंजनों तक की कई तरह की वैश्विक स्टार्टर शामिल थीं।

लाइव काउंटर पर कुहारा नामक एक अनोखा वेलकम ड्रिंक परोसा गया, जो नारियल से बनी एक खासियत है। रिंकू के पसंदीदा व्यंजन पनीर टिक्का और मटर मलाई मेनू में मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर, वेज मंचूरियन और स्प्रिंग रोल के साथ शामिल रहे।

दोपहर 2.10 बजे- भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने रविवार को सगाई कर ली। यूपी की राजधानी लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में हुए कार्यक्रम की फोटो अब सोशल मीडिया पर छा रही हैं।

दोपहर 2.05 बजे- सगाई के बाद सभी नेताओं ने जोड़े के साथ फोटो भी खिंचवाई। सभी ने जोड़े को आशीर्वाद दिया।

दोपहर 2 बजे- प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी है। रिंकू ने प्रिया के लिए मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई है। दोनों अंगूठियों की कुल कीमत लगभद 2.5 लाख रुपये है।

दोपहर 1.55 बजे- क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई की। स्टेज पर अंगूठी पहनने के बाद प्रिया की आंखें भर आईं।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने की सगाई

दोपहर 1.50 बजे- अखिलेश यादव, डिंपल यादव, रामगोपाल वर्मा, शिवपाल सिंह यादव, सांसद कमलेश पासवान, बीसीसीआई के राजीव शुक्ला, जया बच्चन पहुंचे हैं। इनके अलावा सांसद धर्मेंद्र यादव, संभल सांसद जियाउर्र रहमान बर्क भी पहुंचे हैं।

Rinku Singh Priya Saroj Function

दोपहर 1.45 बजे- रिंकू और प्रिया हाथ पकड़कर स्टेज पर पहुंचे। दोनों बेहद खूबसूरत दिखे। वहीं, स्टेज पर पहुंचते ही प्रिया सरोज की आंखें भर आईं।

दोपहर 1.40 बजे- सगाई की थीम सफेद और गुलाबी है। पूरा होटल सफेद और गुलाबी फूलों से सजा है। वहीं, रिंकू ने सफेद और प्रिया ने गुलाबी रंग पहना है।

Rinku Singh Priya Saroj Engagement

दोपहर 1.35 बजे- सगाई कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे हैं। अन्य नेताओं के साथ जया बच्चन भी सगाई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हैं।

दोपहर 1.30 बजे- क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई का कार्यक्रम शुरू हो गया है। रिंग सेरेमनी जल्द होगी।

दोपहर 1.25 बजे- सूत्रों के अनुार प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के वैवाहिक कार्यक्रम पंडित उमेश त्रिवेदी करेंगे। बताया जा रहा है कि पहले रिंकू सिंह की वरीक्षा होगी। इसके बाद प्रिया सरोज की गोद भराई और फिर रिंग सेरेमनी होगी।

दोपहर 1.20 बजे- लखनऊ के द सेंट्रम होटल की अपनी सुरक्षा से अलग आस-पास पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। एक कंपनी पीएएसी को भी तैनात किया गया है।

दोपहर 1.15 बजे- क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई के लिए मेहमान लखनऊ के द सेंट्रम में पहुंच गए हैं। सपा नेता रामगोपाल वर्मा, शिवपाल सिंह यादव, सांसद कमलेश पासवान, बीसीसीआई के राजीव शुक्ला पहुंचे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचने वाले हैं।

दोपहर 1.10 बजे- रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की पहली तस्वीर सामने आई है। दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। रिंकू ने सफेद रंग का डिजाइनर कुर्ता और पयजामा और प्रिया ने पिंक लहंगा पहना है।

Rinku Singh Priya Saroj

दोपहर 1.05 बजे- रिंकू सिंह की सगाई से पहले सभी माता के मंदिर भी पहुंचे। उनकी छोटी बहन नेहा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया जिसमें नेहा खुद, भाई रिंकू और एक अन्य माता के मंदिर में खड़े दिखे।

दोपहर 1 बजे- सूत्रों के अनुसार, प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की मुलाकात एक कॉमन कनेक्शन के जरिए हुई थी। कहा जा रहा है कि रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को एक साल से भी ज्यादा समय से जानते हैं। वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन इस रिश्ते के लिए उन्हें अपने परिवारों की सहमति की जरूरत थी। दोनों परिवार इस शादी के लिए राजी हो गए तो शादी की तारीख भी तय की गई।

दोपहर 12.55 बजे- रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं। अलीगढ़, यूपी के रहने वाले रिंकू सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के अहम खिलाड़ी हैं। रिंकू सिंह 2023 में आईपीएल मैच के आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाने के बाद चर्चा में आए थे।

दोपहर 12.50 बजे- राजनीतिक पृष्ठभूमि से होने के बावजूद प्रिया सरोज ने वकील बनने के लिए पढ़ाई की थी। उन्होंने नई दिल्ली में एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से अपनी शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। अपनी कानून की डिग्री के साथ, प्रिया सरोज ने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी की।

दोपहर 12.45 बजे- रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी दोनों के परिवारों की सहमति से तय हुई है। अलीगढ़ में रिंकू सिंह के घर दोनों परिवार मिले और इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी और सगाई की तारीखें तय हुई।

दोपहर 12.40 बजे- क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज हो रही है और शादी की तारीख 18 नवंबर 2025 की तय की गई है। सगाई लखनऊ में हो रही है, वहीं, शादी का भव्य कार्यक्रम वाराणसी के ताज होटल में होगा। सभी आयोजन पारंपरिक तरीके से होंगे।

दोपहर 12.35 बजे- सूत्रों के अनुसर दोपहर 1 बजे रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। इसके बाद फोटो सेशन और लंच होगा। शाम को चार बजे मिलन और विदाई होगी।

दोपहर 12.30 बजे- रिंकू और प्रिया की सगाई के लिए मेहमान लखनऊ के फाइव स्टार होटल द सेंट्रम में पहुंचने लगे हैं। जल्द ही रिंकू और प्रिया की भी एंट्री होने वाली है।

दोपहर 12.25 बजे- समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज भारत की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं, वर्तमान में यूपी के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वाराणसी के करखियांव गांव की रहने वाली सरोज ने राजनीति में अपने करियर के साथ अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है। उनके पिता, तुफानी सरोज, तीन बार के सांसद और यूपी के केराकत से वर्तमान विधायक हैं।

दोपहर 12.20 बजे- प्रिया के पिता तुफानी सरोज ने इस बारे में बताया कि ये पहला कार्यक्रम है। अभी परिवार के सदस्यों के लिए ही कार्यक्रम है। शादी 18 नवंबर की फाइनल की है।

दोपहर 12.15 बजे- पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल लखनऊ पहुंच गए है। अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन, राजीव शुक्ला, सुप्रिया सुले समेत करीब 300 वीवीआईपी लोगों को न्यौता दिया। इनमें 22 सांसद हैं।

दोपहर 12.10 बजे- क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के परिवार लखनऊ पहुंच गए हैं। 1 बजे दोनों का सगाई कार्यक्रम होना बताया जा रहा है।

दोपहर 12 बजे- रिंकू सिंह और प्रिया सरोज आज 8 जून को सगाई करेंगे। सगाई कार्यक्रम लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में हो रहा है।

सगाई एक निजी पारिवारिक समारोह में हुई। वहीं, शादी वाराणसी के ताज होटल में एक भव्य समारोह में होने की उम्मीद है, जिसमें राजनीतिक और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। समारोह से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शादी में राजनीतिक दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक क्रिकेटरों के समारोह में आने के लिए कोई विशेष प्रोटोकॉल नहीं बनाया गया है। सगाई एक पारिवारिक समारोह रहा और शादी एक शानदार समारोह होगी। सूत्रों ने बताया कि इस साल की शुरुआत में दोनों के परिवार यूपी के अलीगढ़ स्थित रिंकू के घर में मिले थे। वहां आपसी सहमति के बाद शादी तय हुई थी।

ये भी पढ़ें:रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज, अखिलेश, जया बच्चन समेत 300 VIP को न्यौता

चुनाव के दौरान प्रिया ने भाजपा के दिग्गज बीपी सरोज को 35,000 से अधिक मतों से हराया था। उन्होंने नई दिल्ली में एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से अपनी शिक्षा प्राप्त की और उसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की। ​​वहीं, बल्लेबाज रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग, आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं और लगातार पांच छक्के लगाने के बाद लोगों के दिलों पर छा गए थे।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |