जिलास्तरीय ताइक्वांडो के विजेता सदर विधायक के हाथों पुरस्कृत
Deoria News - देवरिया में 31वीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने 39 वर्गों में भाग लिया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। ओवरआल चैम्पियन नेशनल पब्लिक स्कूल रहा,...

देवरिया, निज संवाददाता। 31वीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के दूसरे दिन रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 39 वर्गों में खेल का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजयी खिलाड़ियों को सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता में ओवरआल चैम्पियन नेशनल पब्लिक स्कूल रहा। दूसरे स्थान पर आरएनएच एकेडमी रही।
चैंपियनशिप के कैडेट बालिका वर्ग के 31 किग्रा भार वर्ग में सिद्वी प्रजापति, किग्रा भार वर्ग में सौम्या सिंह, 35 किग्रा भार वर्ग में आयुषी यादव
किग्रा भार वर्ग में सृष्टि प्रजापति, 39 किग्रा भार वर्ग में ऋद्धि दीक्षित, 41 किग्रा भार वर्ग में अदिति सिंह, 43 किग्रा भार वर्ग में सरिता द्विवेदी, 45 किग्रा भार वर्ग में सृष्टि सिंह, 47 किग्रा भार वर्ग में पूर्णिमा मौर्या, 50 किग्रा भार वर्ग में अदिति पटेल ने स्वर्ण पदक जीता। कैडेट बालक वर्ग के 33 किग्रा भार वर्ग में रितवीर मल्ल, 35 किग्रा भार वर्ग में हरदीप मल्ल, 37 किग्रा भार वर्ग में सर्वेश यादव, 39 किग्रा भार वर्ग में आदर्श यादव, 41 किग्रा भार वर्ग में ऋषभ कुमार, 43 किग्रा भार वर्ग में अनीस रावत, 45 किग्रा भार वर्ग में निखिल रावत, 47 किग्रा भार वर्ग में किसन, 49 किग्रा भार वर्ग में सुयश त्रिपाठी, 52 किग्रा भार वर्ग में अतुल प्रताप सिंह, 52 किग्रा भार वर्ग में आदर्श मौर्य ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग 42 किग्रा भार वर्ग में दीपा, 44 किलो में अर्चना प्रजापति, 46 किलो में निष्ठा पति तिवारी, 49 किलो में आयुषी कुशवाहा, 52 किलो में वैष्णवी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग के 45 किग्रा भार वर्ग में साहिल पटेल, 48 किलो में विक्रान्त चौरसिया, 51 किलो में अर्पित विश्वकर्मा, 55 किलो में निखिल कुमार, 59 किलो में सात्विक कुमार, 63 किलो में शिवम जायसवाल, 68 किलो में देवावर्त गिरी, 73 किलो में देवेश चौबे, 73 किलो में समीर यादव ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग के 46 किग्रा भार वर्ग में आशु, 49 किलो में अदिति त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग के 54 किग्रा भार वर्ग में किशन गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। 58 किलो में विजय यादव ने स्वर्ण पदक जीता। निर्णायक मंडल में आशीष सिन्हा, दिलीप यादव, प्रियंका कुमारी, उत्सव शर्मा, रिजवान अहमद, साहब सेठी, देवेश चौरसिया शामिल रहे।
मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहाकि जीत हार खेल का एक प्रारूप है। हारने से सीख मिलती है। उन्होंने कहाकि खेल में अवसर ही अवसर हैं। खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें। इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रियंका कुमारी ने सदर विधायक को बैज लगाया। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया ने बुके देकर स्वागत किया। संचालन अमृता कुमारी व अदिति पटेल ने किया। इस अवसर पर सुमित अग्रवाल, अनिल त्रिपाठी, अमित अग्रवाल, राघवेन्द्र सिंह, आशीष सिन्हा, रिया कन्नौजिया, पवन कुमार, आयुष्मान, दिलीप कुमार, देवेश चौरसिया, प्रशिक्षक गिरीश चन्द्र सिंह, लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, विजय कुमार पाल, प्रवीन कुमार, नागेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. डीके पाण्डेय, नागेन्द्र त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।