भाजपा एक राष्ट्रवादी संगठन-शशांक मणि
Deoria News - देवरिया में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा और सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर एक सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि ने पार्टी की राष्ट्रवादी सोच और कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। विधायक...

देवरिया, निज संवाददाता। सेवा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को देवरिया क्लब में पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसने संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो के नारे से ऐसे स्वयंसेवकों का निर्माण किया जो राष्ट्रहित में अपने प्राणों को न्योछावर करने का माद्दा रखते हैं।
उन्होंने कहा कि हम ऐसे विचारों को लेकर चल रहे हैं जो राष्ट्र निर्माण में अत्यंत सहायक है। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सक्रिय सदस्य का मतलब पार्टी ने बहुत ही जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के लिए चुना है। पिछली सरकारों में देश में अराजकता का माहौल था इन हालातों से लड़ते हुए मोदी और योगी की जोड़ी ने आज देश और प्रदेश में सुशासन का राज स्थापित किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय शाही ने जनसंघ से लेकर भाजपा बनने तक की कहानी को कार्यकर्ताओं को बताया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन पूरे देश में चल रहा है, इस सम्मेलन के माध्यम से पार्टी की स्थापना दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें सभी कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। पूर्व विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बहुत ही संयमित, अनुशासित, और कर्मनिष्ठ होता है जो अपने संघर्षों के बल पर समाज को एकजुट रखने का कार्य पार्टी की नीतियों के अनुरूप करता रहता है। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद तिवारी, नपा अध्यक्ष अलका सिंह, राजेश मिश्रा, प्रमोद शाही, डा. हेमंत मिश्रा, श्रीनिवास मणि, अभय नाथ त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह आजाद, प्रभाकर तिवारी, पवन मिश्रा, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, अंकुर राय, आदित्य सिंह, अरविंद चौहान, गोविंद चौरसिया, गंगा शरण पांडे, प्रदीप मद्धेशिया, संजय पांडे, भारती शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अर्चना पांडे, सतेंद्र मणि, सरिता पासवान, रामाशीष प्रसाद, रामाज्ञा चौहान, यशवंत शाही, अभिषेक मिश्रा, विपिन यादव, रूपम पांडे, रवि पांडेय आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।