Grand Nagar Kirtan Celebrated at Gurdwara Sri Guru Singh Sabha for Baisakhi Festival पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsGrand Nagar Kirtan Celebrated at Gurdwara Sri Guru Singh Sabha for Baisakhi Festival

पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

Rampur News - गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन का समापन टैक्सी स्टैंड रोड से हुआ, जहां सभी ने पुष्प अर्पित किए। गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह ने आभार व्यक्त किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 11 April 2025 06:10 AM
share Share
Follow Us on
पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व को समर्पित पांच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन का विभिन्न मार्गो से होते हुए टैक्सी स्टैंड रोड से वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में समापन हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत कर पुष्प अर्पित किए गए। गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। गुरुद्वारा साहिब में निशांत साहब का चोला चढ़ाया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बताया गया। अवतार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब की आरामता होगी। जिसकी समाप्ति 13 तारीख को सुबह नौ बजे होगी। शाम का दीवान स्त्री सत्संग सभा की ओर से किया जाएगा। जिसमें सभी स्त्री सत्संग सभाएं भाग लेंगे। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बढ़ताया जाएगा। बताया कि 13 तारीख को बैसाखी पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह,सचिन, सरदार मनमीत सिंह, जसपाल सिंह वादी, अमरजोत सिंह कपूर, ग्रंथि सुरजीत सिंह चरण, चरणजीत सिंह, लखविंदर सिंह, स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष रणजीत कौर, मनजीत कौर, बलविंदर कौर, सोनिया गुलशन अरोड़ा, सनी कपूर, हरपाल सिंह, हरभजन सिंह बत्रा, सुरजीत सिंह, सेवा सिंह, हरदेव सिंह, जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।