Deoria Youth Fakes Disappearance Over Family Dispute Arrested by Police पारिवारिक विवाद के चलते पवन ने खुद रची थी गायब होने की कहानी, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Youth Fakes Disappearance Over Family Dispute Arrested by Police

पारिवारिक विवाद के चलते पवन ने खुद रची थी गायब होने की कहानी

Deoria News - मदनपुर (देवरिया) में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने गायब होने की नाटक रचाई। 16 मार्च को ससुराल जाने के बाद, उसकी गाड़ी और मोबाइल पुल से मिले। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने परिवार को भ्रमित करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 28 March 2025 10:06 AM
share Share
Follow Us on
पारिवारिक विवाद के चलते पवन ने खुद रची थी गायब होने की कहानी

मदनपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के राप्ती नदी स्थित सेमरा पुल से 11 दिन पहले युवक के गायब होने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। युवक पारिवारिक विवाद के चलते ऐसी कहानी रच दी थी। पुलिस पूछताछ के बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने जमानत याचिका खारिज करते हुए उेस जेल भेज दिया। रुद्रपुर कोतवाली के चिलवामोहान गांव निवासी पवन कुमार यादव पुत्र सुरेश यादव की शादी मदनपुर कस्बा में हुई है। 16 मार्च को वह अपनी ससुराल गया था। जबकि 17 मार्च की सुबह उसकी चार पहिया गाड़ी व मोबाइल सेमरा पुल से मिला। इसके बाद इसके बाद से ही पुलिस व परिजन उसके नदी में छलांग लगाने की अंदेशा जताने लगे और फिर युवक की तलाश नदी में शुरू कर दी गई।

एक दिन पहले वह नाटकीय ढंग से मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती हो गया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। उसने पुलिस से बताया कि वह पारिवारिक विवाद से परेशान है। इसलिए वह बोलेरो व अन्य सामान पुल पर छोड़ कर चला गया, ताकि यह लोग समझ लें कि वह नदी में छलांग लगा दिया है। इसके बाद वह बड़हलगंज गया और वहां से अयोध्या चला गया। अयोध्या से लौटते समय बस्ती के हरैया में अपने को अचेतावस्था में होने का ड्रामा कर सीएचसी में भर्ती हो गया।

इसके बाद परिजन उसे देवरिया मेडिकल कालेज लेकर चले आए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने मामले में युवक का चालान किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।