District Judge Rammilaan Singh Inspects Deoria Jail Addresses Inmate Issues जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDistrict Judge Rammilaan Singh Inspects Deoria Jail Addresses Inmate Issues

जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

Deoria News - जिला जज राममिलन सिंह ने देवरिया जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। जज ने यह भी बताया कि जो बंदी अधिवक्ता...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 10 May 2025 06:30 AM
share Share
Follow Us on
जिला जज ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

देवरिया, निज संवाददाता। जिला जज राममिलन सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। संबंधित अधिकारियों को उन्होंने बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने को आदेशित किया। दोपहर को जिला जज राममिलन सिंह अपर जिला जज मनोज कुमार तिवारी, सीजेएम मंजू कुमारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह, एएसपी अरविंद कुमार वर्मा के साथ जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने एक-एक बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों की समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं है, वह आवेदन कर निश्शुल्क अधिवक्ता ले सकता है।

उन्होंने महिला बंदियों के साथ जिला कारागार में रह रहे बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिला जज ने कहा कि बैरक में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।